Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मोदी -नीतीश राज में बिहार का हो रहा चौमुखी विकास : उपेंद्र कुशवाहा

विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है। आज बिहार राज्य की किसी भी जिले से तीन चार घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है।

23 Nov 2024

मोदी -नीतीश राज में बिहार का हो रहा चौमुखी विकास  : उपेंद्र कुशवाहा

नवादा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा बिहार संवाद यात्रा पर शनिवार को नवादा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाया। बाद में मौर्या सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि पहले संगठन को मजबूत बनाएं। सदस्यता अभियान को तेज कर लक्ष्य को हासिल करें।

विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है। आज बिहार राज्य की किसी भी जिले से तीन चार घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है। 2005 से पहले बिहार का बुरा हाल था। तब बिजली एक दो घंटे रहती थी, आज एनडीए सरकार में 18 से 22 घंटे लगातार बिजली मिलती है। खेती - किसानी पर निर्भर लोगों की मुश्किलें कम हुई है। डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार में विकास संभव हो पा रहा है। 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से एनडीए लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीतेगी।

उन्होंने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय तकनीकी कारणों से नहीं खुल सका है। जल्द ही अड़चनों को दूर कर लिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने किया। मौके पर पार्टी नेता डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मनोज कुमार, सत्येंद्र प्रसाद साहा, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, दिलीप प्रसाद, डॉ.बसंत प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, बेबी कुशवाहा, अशोक मंडल आदि उपस्थित थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी -नीतीश राज में बिहार का हो रहा चौमुखी विकास : उपेंद्र
विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है। आज बिहार राज्य की किसी भी जिले से तीन चार घंटे में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News